Friday, June 05, 2015

But You Didn't

Today, I happen to read this poem by Merrill Glass. The message behind this poem is not to wait to tell the important people in your life how you feel about them, but do it right away. You never know if you'll get the chance again.

I happen to find following images for each stanza of the poem.

Remember the time you lent me your car and I dented it?
I thought you'd kill me...
But you didn't.

Remember the time I forgot to tell you the dance was
formal, and you came in jeans?
I thought you'd hate me...
But you didn't.

Remember the times I'd flirt with
other boys just to make you jealous, and
you were?
I thought you'd drop me...
But you didn't.

There were plenty of things you did to put up with me,
to keep me happy, to love me, and there are
so many things I wanted to tell
you when you returned from
Vietnam...
But you didn't


 
 
 

 

 

 

Tuesday, June 02, 2015

तुझे याद कर फिर लौट रहा हूँ मैं।

आधी रात फिर उठ बैठा हूँ मैं।
तुझे याद कर फिर सिमट रहा हूँ मैं।

किसने क्या क्यूँ कहा भूल रहा हूँ मैं।
तुझे याद कर फिर झूल रहा हूँ मैं।

अकेले ही सबसे मिल रहा हूँ मैं।
तुझे याद कर फिर खिल रहा हूँ मैं।

सब कुछ जान कर भी अनजान बन रहा हूँ मैं।
तुझे याद कर फिर इन्सान बन रहा हूँ मैं।

गलत औ सही के पार उस मैदान पर पहुंच गया हूँ  मैं।
तुझे याद कर फिर लौट रहा हूँ मैं।
तुझे याद कर फिर लौट रहा हूँ मैं।


Thursday, May 07, 2015

पापा, मैं स्कूल नहीं जायूँगा


पापा, मैं स्कूल नहीं जायूँगा 
स्कूल गया तो मैं बड़ा हो जायूँगा ,
फिर आपकी गोदी कैसे आऊंगा ,
कैसे उंगली पकड़ आपकी मैं बाज़ार जायूँगा ,
पापा, मैं स्कूल नहीं जायूँगा !!!

पापा मैं स्कूल नहीं जायूँगा 
स्कूल गया तो मैं भी रीति सीख जायूँगा ,
स्वाभिमान के बहाने दूर चला जायूँगा ,
कैसे फिर आपके हाथ से रोटी के निवाले खाऊंगा ,
पापा, मैं स्कूल नहीं जायूँगा !!!

पापा, मैं स्कूल नहीं जायूँगा 
स्कूल गया तो ये संसार वास्तव हो जायेगा ,
आपकी कहानियों का राजकुमार एक प्रतियोगी हो जायेगा ,
किसी अनजान दौड़ का चूहा या फिर किसी दीवार की ईंट बन चिन जायेगा ,
कैसे फिर आपके सीने पर  सर रख सो पायूँगा 
पापा, मैं स्कूल नहीं जायूँगा !!!

पापा , मैं स्कूल नहीं जायूँगा 
 मेरे बचपन को बचपना ही बने रहने दो ,
स्कूल एक साज़िश है, बड़ा होना - ये कैसी ख्वाहिश है ,
स्कूल एक भुलावा है, ये संसार छलावा है  ,
मुझे मेरे बचपन में जीने दो, कुछ भी करो पर मुझेअपनी गोदी में ही सोने दो ,
पापा , मैं स्कूल  नहीं जायूँगा , स्कूल गया तो मैं बड़ा हो जायूँगा !!!…

Sunday, April 12, 2015

And The Dark Knight Rises...


Alfred: [to Bruce] Remember when you left Gotham? Before all this, before Batman? You were gone seven years. Seven years I waited, hoping that you wouldn't come back. Every year, I took a holiday. I went to Florence, there's this cafe, on the banks of the Arno. Every fine evening, I'd sit there and order a Fernet Branca. I had this fantasy, that I would look across the tables and I'd see you there, with a wife and maybe a couple of kids. You wouldn't say anything to me, nor me to you. But we'd both know that you'd made it, that you were happy. I never wanted you to come back to Gotham. I always knew there was nothing here for you, except pain and tragedy. And I wanted something more for you than that. I still do.

Tuesday, March 17, 2015

कृष्ण कहता है


कृष्ण कहता है - मोह न कर
पर जब तू इठलाता है, पालने में
न जाने तब कृष्ण कँहा चला जाता है ।

कृष्ण कहता है - संसार मिथ्या है
पर जब तू चलता है, थामे ऊँगली मेरी,
न जाने तब कृष्ण कँहा चला जाता है ।

कृष्ण कहता है - योगक्षेमं वहाम्यम्
पर जब मैं पहुचता हूँ, घर थक कर,
न जाने तब कृष्ण कँहा चला जाता है

कृष्ण कहता है - निष्काम कर्म कर
पर जब देखता हूँ, महीने में खाली जेब
न जाने तब कृष्ण कँहा चला जाता है।

कृष्ण कहता है - भविष्य की फ़िक्र न कर, 
पर जब पाता हूँ तुझे देर रात में भी पढ़ते हुए 
न जाने तब कृष्ण कँहा चला जाता है।

कृष्ण कहता है - शांतचित्त से समर्पण कर 
पर जब पहुचता हूँ मैं, हाथ जोड़ कर,
न जाने तब कृष्ण कँहा चला जाता है ।

कृष्ण कहता था - साथ रहेगा वो सदा 
अब जब भी चाहता हूँ मैं, भाग निकलना,
न जाने तब कृष्ण कँहा से चला आता है।

कृष्ण कहता था - तू मुझमे आ मिलेगा
आज मैं आ गया हूँ बैकुण्ठ के द्वार पर
वो देखो कृष्ण आ रहा है। वो देखो कृष्ण आ रहा है।

इति श्री।

Thursday, January 29, 2015

जलने के लिए


कल किसी से सुना
"हज़ारों साल  जलता है कोयला तब कहीं जाकर हीरा बनता है "

हमने कहा
"हज़ारो साल जलता है कोयला हीरा बनने के लिए, बहुत बड़ा जिगर चाहिए इतना जलने के लिए "

Monday, December 01, 2014

सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ


सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ
ये ज़मीं आसमां, बस धुँआ है धुँआ।

तुमने जो भी कहा, हमने जो भी सुना
वो सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ।

सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ
ये ज़मीं आसमां, बस धुँआ है धुँआ।

ये हँसी और ख़ुशी, या नमी आँखो की
बस धुँआ है धुँआ, सब धुँआ है धुँआ।

तुमने जो भी कहा, हमने जो भी सुना
वो सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ।

ये जिंदगी ख्वाब  है, या ख्वाब है जिंदगी
सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ।

जो कहानी कही उस खुदा ने कभी, जज़्बात में है बंधी ये खुदाई कहीं 
मेरी नज़रों में वो सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ। 

सब धुँआ है धुँआ, बस धुँआ है धुँआ
ये ज़मीं आसमां, बस धुँआ है धुँआ।